एटा में बहन के घर शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहा युवक हादसे का शिकार हो गया। वाहन की टक्कर से उसकी माैके पर ही माैत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।

road accident. demo pic
– फोटो : सोशल मीडिया
Trending Videos
खबर वहीं जो सत्य हो©

{“_id”:”68202f01398fea0a1903c3d7″,”slug”:”young-man-returning-from-his-sister-house-died-after-being-hit-by-vehicle-2025-05-11″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Kasganj: बहन के घर से लाैट रहे युवक की सड़क हादसे में माैत, तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

road accident. demo pic
– फोटो : सोशल मीडिया
जनपद एटा के गांव नगला निवरिया में बहन के घर शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार युवक को अमांपुर मार्ग पर गल्ला मंडी के समीप वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
नगला हीरा निवासी कालीचरन (26) पुत्र बुद्धसेन को अमांपुर मार्ग पर शनिवार की सुबह वाहन की टक्कर से मौत हुई। बडे भाई मानपाल ने बताया कि वह शुक्रवार की शाम 6:30 बजे बाइक पर सवार होकर बहन के घर जनपद एटा कोतवाली देहात के गांव नगला निवरिया में शादी समारोह में शामिल होने के लिए गया था। शनिवार की सुबह करीब 5:00 बजे बाइक पर सवार होकर अपने गांव लौट रहा था। गल्ला मंडी के समीप किसी वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उसकी मौके पर मौत हो गई।