संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़

Updated Thu, 11 Jan 2024 12:43 AM IST

Youth injured in road accident dies

मृतक हरीमोहन शर्मा का फाइल फोटो।
– फोटो : Samvad

सड़क हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई है। एक जनवरी को हरीमोहन शर्मा पुत्र सुरेश चंद्र कौशिक निवासी महेंद्र नगर सुबह करीब छह बजे हाथरस रोड पर पैदल अपने खेत जा रहे थे।

इसी दौरान उमाकांत अग्रवाल के ईंट भट्ठा के पास तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी थी। इससे हरीमोहन शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पिता सुरेश चंद्र कौशिक ने बाइक चालक जसवीर पुत्र गिर्राज सिंह निवासी हैबतपुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इलाज के दौरान बुधवार को घायल की मौत हो गई। 15 वर्ष पहले शादी हुई थी। परिवार वालों का रोकर बुरा हाल था। संवाद



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *