बदायूं में सोमवार की शाम आए आंधी-बारिश में शहर के गद्दी चौक पर पाकड़ का भारी भरकम पेड़ टेंपो पर गिर गया। हादसे में टेंपो में सवार युवती की मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
खबर वहीं जो सत्य हो©

रेड अलर्ट के बीच सोमवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे एकाएक आंधी चली। इसके साथ बारिश शुरू हो गई। करीब 70 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से चली हवा में शहर के गद्दी चौक पर पाकड़ का भारी भरकम पेड़ जड़ सहित उखड़कर वहां से गुजर रहे टेंपो पर गिर गया।
अचानक टेंपो पर पेड़ गिरने से ट्रैफिक थम गया और लोग बचाव कार्य के लिए मौके पर दौड़ पड़े। पेड़ गिरने से टेंपो क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार कोतवाली क्षेत्र के जालंधरी सराय निवासी शबा अलीम 23 वर्ष पुत्री स्व. अहमद अलीम खान और उसहैत निवासी संतोष कुमार 40 वर्ष दब गए।