अंतरराष्ट्रीय मल्लखंभ दिवस की पूर्व संध्या पर गुलाम गौस खां पार्क में दो दिवसीय जिला स्तरीय मल्लखंभ प्रतियोगिता का रविवार को शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता के शुभारंभ सेवानिवृत्त हिंदी शिक्षिका ममता चौरसिया ने किया।

प्रतियोगिता में आठ वर्ष से कम आयु वर्ग में, प्रहलाद प्रथम, दर्शित द्वितीय, वेदांश तृतीय स्थान पर रहे। 14 वर्ष से कम वर्ग में, रौनक प्रथम, श्रेयांश द्वितीय, भाग्यांश सिंह तृतीय स्थान पर रहे। 18 वर्ष से कम आयु वर्ग में लकी प्रथम, अंशुमान द्वितीय, प्रिंस तृतीय स्थान पर रहे। 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में ओम साहू प्रथम, मुकुल द्वितीय, अनुज तृतीय स्थान पर रहे।

बालिका वर्ग

प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में 12 वर्षीय कम आयु वर्ग में आरबी सिंह प्रथम, पूर्वी द्वितीय, काव्य वर्मा तृतीय स्थान पर रही। 14 वर्ष से कम आयु वर्ग में खुशी कुशवाहा प्रथम, ललिता द्वितीय, चेष्टा सिंह तृतीय स्थान पर रहीं। 18 वर्ष से कम आयु वर्ग में ईश्वरी कुशवाहा प्रथम, दीपा कुशवाहा द्वितीय, मोहिनी पाल और नैंसी अहिरवार तृतीय स्थान पर रहीं। 18 वर्ष से ऊपर बालिका सोनिया कुशवाहा प्रथम, रिया साहू द्वितीय, हिमांशी प्रजापति तृतीया स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता में राष्ट्रीय निर्णायक रंजीत सिंह परिहार, हेमंत सिंह परिहार और अंतरराष्ट्रीय निर्णायक बृजेश द्विवेदी मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें