{“_id”:”6ad304ba6053c66b86075ba9″,”slug”:”agra-man-dies-after-falling-from-third-floor-during-police-raid-family-alleges-assault-2026-10-17″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”आगरा: पुलिस के छापे के दौरान युवक की मौत, परिजनों ने लगाया तीसरी मंजिल से फेंकने का आरोप; दो सिपाही निलंबित”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

मृतक का फाइल फोटो
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के थाना रकाबगंज क्षेत्र के रावली में जुआ की सूचना पर पुलिस के छापे के दौरान युवक ललित की तीसरी मंजिल से गिरने के कारण मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस पर हत्या का आरोप लगाया है।
थाना रकाबगंज के रावली क्षेत्र में शुक्रवार रात चीता पर तैनात दो सिपाही आकाश शर्मा और शुभम राठी ने फाटक वाली बिल्डिंग पर दूसरी मंजिल पर बिना अधिकारियों को सूचना दिए छापा मार दिया। आरोप है कि इस दौरान कमरे में ताश खेल रहे युवकों से झड़प हुई और धक्का मुक्की में ललित छत से गिर गया। इसके बाद पुलिसकर्मी वहां से भाग गए। परिजन उसे इलाज के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज ले गए जहां मृत घोषित कर दिया गया।
शनिवार सुबह परिजनों ने पुलिस पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। इस दौरान महिलाओं की पुलिस से झड़प भी हुई। मौके पर विधायक छावनी डा. जीएस धर्मेश पहुंचे। डीसीपी प्रोटोकॉल राजकुमार सिंह ने दोनों सिपाहियों को निलंबित करने की जानकारी दी और परिजन की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज करने का आश्वासन दिया। विधायक ने परिवार को मुआवजे का आश्वासन भी दिया।
मृतक ललित कंपाउंडर था और उसकी आठ वर्ष और दो माह की दो बेटियां हैं। घटना स्थल पर एहतियातन अतिरिक्त फोर्स तैनात की गई है। जुआ की सूचना पर हुई पुलिस कार्रवाई के दौरान एक युवक की मौत के मामले में डीसीपी प्रोटोकॉल राजकुमार सिंह ने आरोपी चीता पर तैनात सिपाही शुभम राठी और आकाश शर्मा को निलंबित कर दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
