Municipal Corporation will carry out development work in villages that included within urban limits of Agra

नगर निगम आगरा

विस्तार

सीमा विस्तार के बाद नगर निगम में शामिल हुए कई इलाकों में जलनिकासी, सड़कों की समस्याएं हैं। अब नगर निगम ने इनकी सुधि ली है। चमरौली, कहरई और दहतोरा क्षेत्रों में विकास कार्य के लिए 9.27 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। निगम ने इसके लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की है, इसके तहत इन क्षेत्रों में सड़क, नाली, खरंजा आदि के निर्माण पर खर्च होंगे। 


नगर निगम की सीमा में शामिल हुए नए क्षेत्रों में विकास कार्य नहीं हुए हैं। ग्राम प्रधान ने शहरी सीमा में शामिल होने के कारण काम नहीं कराए और निगम ने यहां सुधार के लिए योजना नहीं बनाई। इन क्षेत्रों से चुने गए पार्षदों ने विकास कार्यों के लिए नगर निगम में आवाज उठाई तो निगम के अधिकारियों ने विस्तारित क्षेत्र का सर्वे करके डीपीआर बनाकर शासन को भेजी है। नगर निगम के प्रभारी मुख्य अभियंता एके श्रीवास्तव ने बताया कि इन क्षेत्रों में सड़क, नाली, खरंजा आदि के निर्माण के लिए करीब 9.72 करोड़ रुपये की डीपीआर तैयार कर शासन को भेज दी गई है। स्वीकृति के बाद काम कराया जाएगा।

इन कार्यों के भेजे गए प्रस्ताव

चमरौली में जीएस इंटर कॉलेज से श्मशान घाट तक, उपाध्याय फार्म हाउस से पथवारी मंदिर तक, चमरौली से पावन धाम कॉलोनी तक सीसी सड़क का निर्माण कराया जाएगा, जिस पर 1.60 करोड़ रुपये खर्च होंगे। यह पांच मीटर चौड़ी होगी और करीब 1.265 किमी. लंबी बनाई जाएगी। 125 फुटा मुख्य मार्ग से पावन धाम कॉलोनी तक आरसीसी से 1.615 किमी. लंबा नाला बनाया जाएगा जो करीब 4 फीट गहरा होगा। इस पर 1.47 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। कहरई में देवी पुरम, राजेश्वरधाम, वृंदावन हाउस की गलियों का सीसी से निर्माण कराया जाएगा, जिस पर 3.78 करोड़ रुपये खर्च होंगे। यह गलियां चार मीटर चौड़ी होंगी और करीब 3.760 किमी. लंबी हैं। चटका देवी रोड पर आरसीसी से 1.41 करोड़ रुपये नाले की लागत आएगी। सरस्वती विहार रोड पर नाली, साइड पटरी, एनएसओ गार्डन के पास सड़क और नाली निर्माण पर 1.16 करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाया गया है।

 



Source link

अभी अभी की खबरें