{“_id”:”6af00208a84e9e11f90d2d18″,”slug”:”kanpur-roof-of-a-dilapidated-house-collapses-family-buried-under-debris-three-dead-including-15-day-old-infant-2026-11-08″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”कानपुर में दर्दनाक हादसा: जर्जर मकान की छत ढही, मलबे में दबकर उजड़ा परिवार, 15 दिन की मासूम समेत तीन की मौत”,”category”:{“title”:”Crime”,”title_hn”:”क्राइम”,”slug”:”crime”}}

घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
– फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर के पनकी थाना क्षेत्र में एक बेहद दर्दनाक हादसा हो गया है, जहां अचानक एक मकान की छत ढह गई। हादसे के वक्त कमरे में सो रहे एक ही परिवार के तीन लोग मलबे के नीचे बुरी तरह दब गए। आनन-फानन लोग और पुलिस की मदद से रेस्क्यू कर सभी को बाहर निकाला गया। इसके बाद अस्पताल भिजवाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।
मृतकों में महज 15 दिन की एक नवजात मासूम बच्ची भी शामिल है। बच्ची की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे के बाद जोरदार आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हुए और पुलिस को सूचना दी।

