संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar

Updated Mon, 15 Jun 2026 09:48 PM IST

हाइटेक मिनी इनडोर स्टेडियम 492 लाख रुपये से बनेगा। इसके लिए पहली किस्त 216 लाख रुपये जारी हो गए हैं। इसे 15 माह में बनाकर पूरा करना है। 


high-tech indoor stadium will be built in Agra

जीआईसी मैदान पर स्टेडियम का शिलान्यास करते कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी



विस्तार

आगरा में युवाओं की खेल प्रतिभाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर का मंच देने के लिए शाहगंज स्थित जीआईसी मैदान में आधुनिक मिनी इनडोर स्टेडियम का निर्माण होगा। उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने सोमवार को विधि-विधान के साथ भूमि पूजन और शिलान्यास किया।


खिलाड़ियों और स्थानीय खेल प्रेमियों में भारी उत्साह दिखा। स्टेडियम के बनने से आगरा और आसपास के ग्रामीण अंचलों के युवाओं को बैडमिंटन, टेबल टेनिस और कुश्ती जैसे इनडोर खेलों के लिए मौसम पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि आगरा के युवाओं में खेल प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। कमी थी तो बस उन्हें निखारने के लिए एक विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचे और मंच की। यह मिनी स्टेडियम युवा पीढ़ी के सपनों को नई उड़ान देगा।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें