Agra's Rawli Bridge to Get Traffic Relief in 10 Days

रेलवे क्रॉसिंग पर मेट्रो के स्टील स्पैन को लगाने की तैयारी
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के रावली पुल पर लगने वाले जाम से 10 दिन में राहत मिलने की उम्मीद है। आगरा मेट्रो के दूसरे कॉरिडोर के लिए पुल का निर्माण तेजी से चल रहा है। पुल पर 360 टन वजनी स्टील गर्डर लगाने का काम जारी है। इसके तैयार होने से रावली रेलवे क्रॉसिंग के आसपास यातायात सुगम हो सकेगा। लोगों को रोजाना लगने वाले जाम से निजात मिलेगी।


यूपीएमआरसी के संयुक्त महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि रावली रेलवे क्रॉसिंग पर मेट्रो के स्टील स्पैन को लगाने की तैयारी शुरू हो गई है। ढांचे और अन्य हिस्सों को जोड़ने का काम शुरू कर दिया गया है। अक्तूबर के अंत तक मुख्य स्टील स्पैन को भी स्थापित करने का लक्ष्य है।

रेलवे क्रॉसिंग होने के कारण यहां यू गर्डर के बजाय स्टील स्पैन का इस्तेमाल किया जा रहा है। रावली के अलावा सेंट जोंस क्रॉसिंग, भगवान टॉकीज और यमुना नदी के ऊपर भी स्टील स्पैन से किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्य तेजी से चल रहा है। जल्द ही बैरिकेडिंग हटा दी जाएगी।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें