आगरा के बिजलीघर चौराहे पर शिवाजी मार्केट के सामने पानी की पाइपलाइन शिफ्ट करने का काम बुधवार से शुरू किया जाएगा। इस वजह से 9 और 10 जुलाई को दो तिहाई शहर में पानी की आपूर्ति ठप रहेगी। जीवनी मंडी और सिकंदरा वाटरवर्क्स से जुड़े करीब आठ लाख से ज्यादा लोग बृहस्पतिवार और शुक्रवार को पानी के लिए परेशान रहेंगे। जलकल विभाग ने बुधवार को जलापूर्ति के समय दो दिन की जरूरत का पानी भरकर रखने की अपील की है।

जलकल महाप्रबंधक कुमार गौरव ने बताया कि छत्ता जोन के तहत शिवाजी मार्केट, बिजलीघर चौराहा के पास पाइपलाइन शिफ्ट करने का काम बुधवार को शुरू किया जाएगा। इस वजह से बृहस्पतिवार सुबह और शाम तथा शुक्रवार सुबह और शाम को जलापूर्ति ठप रहेगी। शिवाजी मार्केट के सामने नाले के अंदर से पानी की लाइन पड़ी हुई है, जिससे कचरा और सिल्ट रुकती है। इस वजह से यहां जलभराव झेलना पड़ता है। बाईपास करके पाइपलाइन ऊपर से निकाली जा रही है, जिस वजह से दो दिन तक जलापूर्ति नहीं मिल पाएगी।

इन क्षेत्रों में नहीं आएगा पानी

रकाबगंज, बालूगंज, छीपीटोला, नौलक्खा, ताजगंज, गोबरचौकी, फतेहाबाद रोड, ताजनगरी, बसई, चक्कीपाट, काजीपाड़ा, मंटोला, कालामहल, कोतवाली, दरेसी, रावतपाड़ा, बेलनगंज, छत्ता, शाहगंज क्षेत्र के अलबतिया रोड, सुभाष नगर, बालाजीपुरम, दयालबाग, सिकंदरा, आवास विकास कॉलोनी, जगदीशपुरा, किशोरपुरा, भीमनगर, बोदला, मारुति एस्टेट, अवधपुरी, पश्चिमपुरी, शास्त्रीपुरम, राजपुर चुंगी, शमशाबाद रोड और ट्रांस यमुना कॉलोनी में पानी नहीं पहुंचेगा।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें