जालौन के चर्चित इंस्पेक्टर अरुण कुमार राय हत्याकांड में बड़ा कानूनी घटनाक्रम सामने आया है। करीब 7 महीने से न्यायिक हिरासत में बंद महिला सिपाही मीनाक्षी शर्मा को इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। न्यायालय ने मामले के गुण-दोष के आधार पर जमानत मंजूर की है।हालांकि, जमानत का अर्थ आरोपों से बरी होना नहीं है। मामला अभी भी ट्रायल कोर्ट में विचाराधीन है और अंतिम फैसला साक्ष्यों, गवाहों एवं न्यायिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही आएगा।
