
लखनऊ के कैंट स्थित गन्ना अनुसंधान संस्थान के इक्षुपुरी कॉलोनी के सामने शनिवार देर रात तेंदुआ देखा गया। वन विभाग की टीम गन्ना संस्थान के अंदर एआई नाइट विजन सेंसर बेस कैमरा लगाया गया है। फिलहाल घटनास्थल पर मौजूद वन विभाग की टीम ने अभी तेंदुए की पुष्टि नहीं की है।
