कल्याणपुर में रविवार दोपहर 12 बजे चेन लूटने के लिए बाइक सवारों ने झपट्टा मारा तो बेटे के साथ जा रही महिला बाइक से गिरकर घायल हो गई। उसे कल्याणपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला को आठ घंटे बाद भी होश नहीं आया है। वह आईसीयू में भर्ती है।

loader



पनकी ई ब्लॉक निवासी ज्ञानेंद्र त्रिवेदी कन्नौज में शिक्षक हैं। उनकी पत्नी रीना त्रिवेदी (45) बेटे आदर्श के साथ रविवार दोपहर करीब 12 बजे कल्याणपुर गूबा गार्डन मायके में श्राद्ध के कार्यक्रम शामिल होने जा रही थी। आदर्श के मुताबिक आवास विकास तीन कल्याणपुर स्थित एचपी पेट्रोल पंप के पास बाइक सवार दो युवक पीछे से आए और मां के गले में पड़ी सोने की चेन तोड़ने के इरादे से झपट्टा मारा। मां ने चेन तो हाथ से बचा ली लेकिन बाइक में टक्कर सिर के बल सड़क पर गिर पड़ीं। सिर और नाक से खून बहने लगा। चोट के कारण वह बेहोश हो गईं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *