इटावा के बकेवर थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत कुड़रिया के मजरा कंड़ैया गांव में रविवार देर शाम 7 बजे 24 वर्षीय एमएससी छात्रा मोहनी पुत्री स्व. सुरेश बाबू ने घर के अंदर टीनशेड के एंगल में दुपट्टे से फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों के मुताबिक मोहनी मानसिक

.

घर पहुंचे परिजनों ने देखा शव

रविवार देर शाम परिजन घर पहुंचे तो मोहनी को फंदे पर लटका देखा। इसके बाद घर में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर बिजौली चौकी प्रभारी विवेक सिंह और कस्बा इंचार्ज कृष्ण पाल नागर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल की जांच कर आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

तीन भाई-बहनों में तीसरे नंबर पर थी

मोहनी तीन भाई-बहनों में तीसरे नंबर की थी। उसके भाई वैभव कांत, बहन प्रियंका और छोटी बहन चांदनी हैं। बेटी की मौत के बाद मां तेजबती का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलने पर सैफई मेडिकल विश्वविद्यालय के मेडिकल ऑफिसर डॉ. विवेक चौधरी, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अरुण उपाध्याय और समाजसेवी मोनू उपाध्याय भी मौके पर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी।

परिजनों ने पोस्टमार्टम से किया इनकार

परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। बिजौली चौकी प्रभारी विवेक सिंह ने बताया कि परिजनों के अनुसार युवती मानसिक रूप से बीमार थी और इसी कारण उसने फांसी लगाकर आत्महत्या की। परिजनों के अनुरोध पर पोस्टमार्टम नहीं कराया गया।



Source link

अभी अभी की खबरें