
मृतक की फाइल फोटो
– फोटो : amar ujala
विस्तार
खबर वहीं जो सत्य हो©
{“_id”:”6ad2f88bbfb7013a1702e568″,”slug”:”etawah-man-died-after-hit-by-container-truck-nephew-narrowly-escapes-search-underway-for-absconding-driver-2026-10-17″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”इटावा हादसा: कंटेनर की टक्कर से युवक की मौत, भतीजा बाल-बाल बचा, धान बेचने जा रहे थे मंडी, फरार चालक की तलाश”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

मृतक की फाइल फोटो
– फोटो : amar ujala
इटावा जिले में नवीन मंडी में धान बेचने जा रहे युवक की कंटेनर की टक्कर से मौत हो गई, जबकि उसके साथ ट्रैक्टर पर सवार भतीजा बाल-बाल बच गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वैदपुरा थाना क्षेत्र के नगला गड़रिया निवासी अभिषेक (27) शनिवार सुबह अपने ट्रैक्टर पर धान लादकर नवीन मंडी जा रहा था।
ट्रैक्टर पर उसका भतीजा आयुष भी सवार था। रास्ते में बिचपुरी खेड़ा के पास ट्रैक्टर का डीजल खत्म हो गया। इस पर अभिषेक ट्रैक्टर को सड़क किनारे खड़ा कर फोन से संपर्क करने लगा। इसी दौरान पीछे से आए तेज रफ्तार कंटेनर ने अभिषेक को टक्कर मार दी। इसके बाद कंटेनर ट्रैक्टर से भी टकरा गया। हादसे में अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गया।