सोने-चांदी के आसमान छू रहे भाव, शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव और वैश्विक अनिश्चितता के बीच ईटीएफ (एक्सचेंज ट्रेटेड फंड) निवेशकों का पसंदीदा सेक्टर बनकर उभरा है। एसोसिएशन ऑफ म्यूच्युअल फंड (एम्फी) के पिछले एक साल के आंकड़ों के मुताबिक यूपी में गोल्ड ईटीएफ और सिल्वर ईटीएफ में बूम आया है। गोल्ड में 321% और सिल्वर में 679% प्रतिशत का उछाल दर्ज किया गया है। इस अप्रत्याशित निवेश से बाजार के जानकार भी हैरान हैं। 

लखनऊ, कानपुर और आगरा के बाद वाराणसी गोल्ड ईटीएफ और सिल्वर ईटीएफ में निवेश के मामले में चौथे स्थान पर है। प्रयागराज पांचवें स्थान पर है। एम्फी की मार्च 2026 की रिपोर्ट के अनुसार, देश में अब तक गोल्ड ईटीएफ में 178521.79 करोड़ रुपये का निवेश हुआ है। इसमें यूपी की हिस्सेदारी 2703.37 करोड़ रुपये है जो 1.15 प्रतिशत है। 

इसी तरह सिल्वर व अन्य ईटीएफ में कुल निवेश 930915.21 करोड़ रुपये है। इसमें यूपी का हिस्सा 0.67 प्रतिशत है। देश स्तर पर ये आंकड़े भले ही कम हों लेकिन मार्च 2025 के मुकाबले मार्च 2026 में यूपी में गोल्ड ईटीएफ में निवेश 642 करोड़ रुपये से बढ़कर 2,703 करोड़ रुपये हो गया। इसी तरह सिल्वर ईटीएफ में 167 करोड़ से बढ़कर 1,299 करोड़ रुपये तक निवेश हो चुका है। दूसरे ईटीएफ में सिर्फ 53 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें