{“_id”:”6aeb632f7da48ace940e2be5″,”slug”:”amu-students-union-polls-today-2026-11-04″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”एएमयू-वीमेंस कॉलेज छात्रसंघ चुनाव: आज मतदान, शाम को मतगणना, देर रात तक आएंगे नतीजे”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

छात्र संघ चुनाव को लेकर बैनर पोस्टर से सजा एएमयू
– फोटो : संवाद
विस्तार
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) और वीमेंस कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का मतदान बृहस्पतिवार को होगा। देर रात तक नतीजे आएंगे। एएमयू में 20742 और वीमेंस कॉलेज में 4080 मतदाता अपना छात्रनेता चुनेंगे। बुधवार देर शाम तक मतदान केंद्रों पर मतपेटिकाएं भेजी गईं।
सुबह नौ बजे से मतदान शुरू होगा, जो शाम पांच बजे तक चलेगा। इसके बाद शाम सात बजे से मतों की गिनती शुरू होगी। हर मतदान केंद्र पर पांच-पांच मत पेटिकाएं होंगी, जिसमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, कैबिनेट और एएमयू कोर्ट सदस्य पद के प्रत्याशियों के लिए मत पड़ेंगे। एक मतपेटिका में एक हजार तक वोट डाले जाएंगे। इसके बाद दूसरी मतपेटिका रखी जाएगी। 13 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. जावेद तालिब ने बताया कि यूनिवर्सिटी के यूनियन हॉल से मतदान केंद्रों तक यूनिवर्सिटी के सुरक्षाकर्मियों की निगरानी में मतपेटिकाएं वाहनों से भेजी गईं। वहीं, वीमेंस कॉलेज में पांच मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
वोट डालने के लिए तीन पहचान पत्र होंगे मान्य
मतदान के लिए तीन दस्तावेजों को वैध पहचान पत्र के रूप में स्वीकार किया जाएगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रो. जावेद तालिब के अनुसार छात्र अपना वैध यूनिवर्सिटी आईडी कार्ड, वर्तमान सत्र का रजिस्ट्रेशन कार्ड या नए प्रवेश लेने वाले छात्र वर्तमान सत्र का एडमिशन कार्ड दिखाकर वोट डाल सकेंगे। मतदान केंद्र की अंतिम मतदाता सूची में नाम दर्ज होने और निर्धारित पहचान पत्र प्रस्तुत करने वाले छात्रों को ही अंदर प्रवेश दिया जाएगा। प्रत्याशियों और उनके समर्थकों को मतदान केंद्र के अंदर जाने की अनुमति नहीं होगी। उन्हें केवल अपना वोट डालने के समय ही प्रवेश मिल सकेगा।

