{“_id”:”6aeca1a85554cb75c806f619″,”slug”:”kanpur-as-the-100-bed-hospital-in-naubasta-failed-to-become-operational-2026-11-05″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”कानपुर: अस्पताल के दरवाजे बंद, डॉक्टर ने पीएम-सीएम की फोटो रख गेट पर खोल दी ओपीडी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

डॉ. शशिकांत मिश्रा ने अस्पताल के बाहर लगाई ओपीडी
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
स्वास्थ्य विभाग को हस्तांतरित होने के एक साल बाद भी दक्षिण सरकारी अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं शुरू नहीं हो सकीं। इससे क्षेत्रीय लोगों को हो रही परेशानी को देखते हुए वीआरएस ले चुके डॉक्टर डॉ. शशिकांत मिश्रा ने बृहस्पतिवार से अस्पताल के गेट पर निशुल्क ओपीडी शुरू कर दी। उन्होंने पूजा-अर्चना के साथ नर सेवा नारायण सेवा केंद्र का शुभारंभ किया। इस दौरान प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की तस्वीरें भी रखीं और अगरबत्ती जलाकर पूजा की।
केंद्र पर सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक मरीजों को निशुल्क चिकित्सा परामर्श दिया जाएगा। अस्पताल के विधिवत शुरू होने तक इसका संचालन जारी रहेगा। डॉ. मिश्रा ने बताया कि अस्पताल पूरी तरह तैयार है, लेकिन स्वास्थ्य सेवाएं शुरू नहीं होने से क्षेत्र के आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद लोगों को परेशानी हो रही है। इसी को देखते हुए उन्होंने जनहित में यह पहल की है।

