Sitapur: Tractor trolley overturned after being hit by a truck, several people feared dead

सीतापुर में दर्दनाक हादसा।
– फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

जिले के पिसावां थाना क्षेत्र के अंतर्गत पिहानी मार्ग पर कुलहाघाट के पास शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। मुंडन संस्कार से लौट रहे लोगों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबकर पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 17 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।


मुंडन संस्कार में शामिल होने जा रहे थे परिवार के लोग

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बरगांवा गांव निवासी हरिनाम के बेटे ‘अभी’ का मुंडन संस्कार हरदोई के पिहानी थाना क्षेत्र स्थित रायपुर गांव के एक धार्मिक स्थल पर संपन्न हुआ था। कार्यक्रम पूरा होने के बाद परिवार और रिश्तेदार ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार होकर वापस बरगांवा गांव लौट रहे थे। इसी दौरान पिहानी मार्ग पर कुलहाघाट के समीप हिम्मतनगर गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी, जिससे वह अनियंत्रित होकर पलट गई।

अस्पताल में पांच को मृत घोषित किया गया

घटना के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे से बाहर निकाला गया और इलाज के लिए पिसावां तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) महोली भेजा गया। महोली सीएचसी के चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद बरगांवा निवासी काजल (10), सुशीला (50), रूबी (22), सुनीता (40) और एक अन्य महिला को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायलों का इलाज जारी है।



Source link