फतेहपुर। दिवाली पर विधवा और वृद्धावस्था पेंशन की धनराशि लाभार्थियों के बैंक खातों में भेज दी गई है। दोनों योजनाओं के तहत कुल 1,65,991 लाभार्थियों को पेंशन का लाभ मिला है।


जिले में निराश्रित महिला पेंशन योजना के तहत 60,798 महिलाएं लाभान्वित हो रही हैं। वहीं वृद्धावस्था पेंशन योजना में 1,05,193 लाभार्थी पंजीकृत हैं। इनमें 58 हजार पुरुष और 47,193 महिलाएं शामिल हैं। आर्थिक रूप से कमजोर इन लोगों के लिए पेंशन रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने का प्रमुख सहारा है। दिवाली से पहले धनराशि मिलने से उनके त्योहार की खुशियां भी बढ़ेंगी।

जिला समाज कल्याण अधिकारी सृष्टि अवस्थी ने बताया कि विधवा और वृद्धावस्था पेंशन के सभी लाभार्थियों के बैंक खातों में धनराशि भेज दी गई है। इससे त्योहार के दौरान उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना न करना पड़े।



Source link