एटा के जैथरा थाना क्षेत्र के नगला प्रेमी गांव में पुराने जमीनी विवाद के चलते एक युवक को गोली मार दी गई। नीरज नाम का युवक अपने घर के सामने चारपाई पर सो रहा था, तभी उसे गोली लगी।
.
गोली नीरज की दाहिनी जांघ में लगी है। उसे जैथरा सीएचसी से मेडिकल कॉलेज एटा रेफर किया गया। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए सर्विलांस, एसओजी और थाना स्तर की तीन टीमें बनाई हैं।
नीरज के भाई उमेश ने पुलिस को बताया कि 29 सितंबर 2026 की रात करीब 11 बजे देशराज, अनिल, विमल (पुत्र कश्मीर) और बॉबी (पुत्र राजपाल) असलहों के साथ उनके घर आए। आरोप है कि बॉबी ने नीरज पर गोली चला दी।
उमेश की शिकायत पर पुलिस ने देशराज, अनिल, विमल और बॉबी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 352 और 109(1) के तहत केस दर्ज किया है।
