Auraiya Accident on Kanpur Etawah highway container truck rammed into back of dumper driver died

Auraiya Road Accident
– फोटो : amar ujala

विस्तार

औरैया जिले में शहर के मंडी समिति के पास कानपुर-इटावा हाईवे पर मंगलवार रात करीब 12 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। आगे चल रहे डंपर में पीछे से कंटेनर टकरा गया। हादसे में कंटेनर चालक की केबिन में फंसकर मौके पर ही मौत हो गई।



मृतक की पहचान अनिल यादव (30) पुत्र राम आसरे यादव निवासी दरगवा, थाना अकबरपुर, जिला कानपुर देहात के रूप में हुई है। बताया गया कि कंटेनर कानपुर से इटावा की ओर जा रहा था। मंडी समिति के पास पहुंचते ही वह आगे चल रहे डंपर में पीछे से जा घुसा।



Source link