इटावा। जिला संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) हुमा परवीन ने सोमवार को बताया कि 16 से 30 नवंबर तक सड़क सुरक्षा पखवाड़ा चल रहा है। इसके तहत 21 नवंबर को विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया गया। इसका उद्देश्य यातायात नियमों का पालन कराना और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाना था।
अभियान में ब्लैक फिल्म, मॉडिफाइड साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न के प्रयोग पर कार्रवाई हुई। मोबाइल फोन उपयोग, बिना हेलमेट और सीट बेल्ट न लगाने पर भी चालान किए गए। गलत साइड ड्राइविंग सहित कुल 82 चालान हुए। संत विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी इंटर कॉलेज में छात्रों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई।
परिवहन और यातायात विभाग के अधिकारी इस दौरान उपस्थित रहे। शास्त्री चौराहे से एक अवैध टैक्सी स्टैंड भी हटवाया गया। परिवहन विभाग ने आमजन से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। संवाद
