Last Updated:

Mirzapur News: मिर्जापुर में आज भी अंग्रेजों के शासनकाल की एक ऐसी निशानी मौजूद है, जो उस दौर की कहानी बयां करती है. शहर के सिविल लाइन इलाके में बनी ब्रिटिश सेमेट्री में 40 से ज्यादा अंग्रेजों के शव दफन हैं. कभी अंग्रेजों के व्यापार और सैन्य गतिविधियों का प्रमुख केंद्र रहे मिर्जापुर में इस कब्रगाह को भारतीय पुरातत्व विभाग ने संरक्षित स्मारक के रूप में सुरक्षित रखा है. इसके चारों तरफ बाउंड्रीवाल भी बनाई गई है.

मिर्जापुर: उत्तर प्रदेश का मिर्जापुर शहर आज भी अंग्रेजों के शासनकाल की कई निशानियां अपने अंदर समेटे हुए है. यहां ऐसी ऐतिहासिक इमारतें और धरोहरें मौजूद हैं, जो ब्रिटिश हुकूमत के दौर की याद दिलाती हैं. इन्हीं में से एक है शहर के सिविल लाइन इलाके में बनी ब्रिटिश सेमेट्री. यह अंग्रेजों की कब्रगाह है, जहां 40 से ज्यादा अंग्रेजों के शव दफन किए गए थे. कई साल पुरानी यह जगह आज भी मौजूद है और भारतीय पुरातत्व विभाग ने इसे संरक्षित स्मारक के रूप में सुरक्षित रखा है.

अंग्रेजों ने मिर्जापुर को व्यापार और सैन्य गतिविधियों के लिहाज से खास जगह दी थी. यहां से वे पूर्वांचल में अपना शासन चलाते थे. ब्रिटिश शासन के दौरान शहर में कई ऐतिहासिक इमारतें और दूसरी धरोहरें बनाई गईं. सिविल लाइन इलाके में बनी ब्रिटिश सेमेट्री भी उसी दौर की निशानी है. इसके चारों तरफ बाउंड्रीवाल बनाई गई है, ताकि इस ऐतिहासिक जगह को नुकसान न पहुंचे.

अंग्रेजों के लिए खास था मिर्जापुर

मिर्जापुर अंग्रेजों के लिए व्यापार और सैन्य गतिविधियों का अहम केंद्र था. यहां के कालीन, पत्थर और पीतल उद्योग पर उनकी खास नजर थी. इसी वजह से उन्होंने यहां बाजारों का निर्माण कराया. वहीं, अंग्रेजी अधिकारियों की मौत के बाद उनके शवों को दफनाने के लिए शहर के सिविल लाइन इलाके में ब्रिटिश सेमेट्री बनाई गई थी. इसके अलावा चुनार किले का इस्तेमाल भी अंग्रेजों ने सैन्य गतिविधियों के लिए किया. यहां उन्होंने अस्तबल बनवाए थे और किले के मैदान में युद्धाभ्यास किया जाता था. आज भी मिर्जापुर में अंग्रेजों के शासनकाल की कई निशानियां मौजूद हैं. इनमें ब्रिटिश सेमेट्री भी शामिल है, जो उस दौर की कहानी बताती है.

आज भी सुरक्षित है कब्रगाह

शहर के सिविल लाइन इलाके में बनी ब्रिटिश सेमेट्री में 40 से ज्यादा अंग्रेजों के शव दफन किए गए थे. उस समय सिविल लाइन को शहर का प्रमुख इलाका माना जाता था. यहां कई सरकारी दफ्तर बनाए गए थे, जहां से अंग्रेज अपना शासन चलाते थे. इसी वजह से अधिकारियों के शवों को दफनाने के लिए इस इलाके में कब्रगाह बनाई गई थी. आज भी इस जगह को ऐतिहासिक धरोहर के रूप में सुरक्षित रखा गया है. भारतीय पुरातत्व विभाग ने इसे केंद्रीय संरक्षित स्मारक के तहत रखा है. पूरी सेमेट्री के चारों तरफ बाउंड्रीवाल बनवाई गई है. यहां संरक्षण से जुड़ा बोर्ड भी लगाया गया है, ताकि लोग इस जगह के महत्व को समझ सकें और इस ऐतिहासिक धरोहर को कोई नुकसान न पहुंचे.

About the Author

authorimg

Seema Nath

Seema Nath is a digital journalist and content creator with 6 years of experience in journalism, including ground reporting, regional news coverage and feature writing. She currently works as a Content Producer…

और पढ़ें



Source link