Three roads to be constructed at a cost of 4.34 crore

भदोही दुर्गागंज मार्ग से जुडा छनौरा मार्ग। संवाद

ज्ञानपुर। जिले में चार करोड़ 34 लाख से तीन प्रमुख सड़कों की तस्वीर बदलेगी। लोक निर्माण विभाग के प्रस्ताव को शासन से स्वीकृति मिल गई है। यह सड़कें लंबे समय से जर्जर थीं। अब स्वीकृत मिलने से जल्द ही इनका कायाकल्प होगा। विभाग की तरफ से निविदा जारी कर जल्द ही निर्माण कराया जाएगा। जिले की 546 ग्राम पंचायतों और सात नगर निकायों में करीब ढाई हजार किमी सड़कों का जाल फैला है। लोक निर्माण विभाग, पीएमजीएसवाई, जिला पंचायत संग नगर पंचायत, मंडी समिति मार्गों की निगरानी करती है।


इसमें सभी निर्माण कार्य का नोडल लोक निर्माण विभाग रहता है। कार्यदायी संस्थाओं की ओर से हर साल करोड़ों रुपये खर्च कर सड़कें बनाई जाती हैं। गड्ढामुक्त अभियान में सड़कों की पैचिंग की जाती है, लेकिन जलभराव, मानक में कमी के कारण कई सड़कें समय से पहले ही टूट जाती हैं। अब अभोली और दुर्गागंज क्षेत्र की तीन सड़कों का नवीनीकरण किया जाएगा।

यह सड़कें पांच से लेकर 10 किमी तक लंबी है। ज्ञानपुर-दुर्गागंज से भदोही-दुर्गागंज मार्ग को अलग-अलग स्थानों से जोड़ने वाली यह सड़कें बनने से लोगों की दूरी कम होगी। अभोली और सुरियावां ब्लॉक के 50 से अधिक गांव को इसका सीधे लाभ मिलेगा। इसमें एक करोड़ 56 लाख से भदोही-दुर्गागंज मार्ग से छनौरा मार्ग, एक करोड़ 77 लाख से गंगापुर बनिया बस्ती से प्राथमिक विद्यालय होते हुए ज्ञानपुर-दुर्गागंज संपर्क मार्ग और एक करोड़ एक लाख से मिश्राईनपुर में बबलू बिंद के घर से राजधारी के खेत तक जाने वाली सड़क सही की जाएगी।



Source link