{“_id”:”6b0089881b5faffa9e06f2eb”,”slug”:”heavy-buying-of-sugarcane-took-place-on-devotthan-ekadashi-mahoba-news-c-225-1-sknp1045-130848-2026-11-20″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Mahoba News: देवोत्थान एकादशी पर गन्ने की जमकर हुई खरीदारी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

फोटो 20 एमएएचपी 02 परिचय-ऊदल चौक में सजी दुकानों से गन्ने की खरीदारी करते लोग। संवाद
महोबा/बेलाताल/अजनर। देवोत्थान एकादशी का पर्व शुक्रवार को श्रद्धा-भक्ति व परंपरागत तरीके से मनाया गया। पर्व में गन्ने का महत्व अधिक होने के चलते इसके दाम सातवें आसमान पर रहे। 20 से लेकर 100 रुपये तक का एक गन्ना बिका। जिले में एक दिन में गन्ने का करीब डेढ़ करोड़ का कारोबार हुआ।
देवोत्थान एकादशी पर भोर से ही किसान ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में गन्ना लादकर शहर के प्रमुख चौराहों में पहुंचे। एक सैकड़ा से अधिक स्थानों पर सजीं गन्ने की अस्थाई दुकानों में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही। अधिक मांग को देखते हुए गन्ना किसानों ने जमकर मुनाफा कमाया। दस रुपये में बिकने वाला गन्ना 20 से 30 रुपये और 50 में बिकने वाला गन्ना 100 रुपये तक में बिका।
किसान रम्मू, हरीप्रसाद, देवकुमार, पप्पू आदि ने बताया कि इस बार गन्ने की अच्छी बिक्री हुई है। एक-एक किसान ने 40 से 50 हजार रुपये तक का गन्ना बेचा। ऐसे में शहर में सजी 100 दुकानों से ही करीब 50 लाख का गन्ना बिक गया। शाम होते ही लोगों ने देवोत्थान एकादशी पर घरों में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। गन्ने का मंडप बनाकर लोगों ने परिक्रमा लगाई और घरों के दरवाजों पर दीप जलाए।
