हत्यारों का एनकाउंटर कर दो या हमें भी गोली मार दो…। हे राम, मेरे बच्चे को क्यों मार डाला….। बेटे के शव से लिपट कर रो-रोकर हर्ष जैन की मां का बेहाल हो गईं। पत्नी नंदिनी पति का चेहरा देखते ही गश खाकर बेहोश हो गई। होश में आने पर मासूम बेटे के लिए उठकर खड़े होने को कहने लगी। बेटा हर्षित भी रोने लगा, उसे बुआ ने संभाला। परिवार का करुण क्रंदन देख हर किसी की आंखें नम हो गईं।

सोमवार दोपहर 2 बजे हर्ष का शव घर पहुंचते ही परिजन बेहाल हो गए। करुण क्रंदन गूंजने लगा। पिता दिनेश का कहना था कि पुलिस ने आरोपी के भाई और बाइक पर साथ आए दोस्त को नामजद नहीं किया है। इससे गुस्साए परिजन शव को गुदड़ी मंसूर खां चौराहे पर ले गए। शव रखकर प्रदर्शन करने लगे।

मां दीपिका ने पुलिस से आरोपियों का एनकाउंटर करने की मांग की।

 




Agra Mother Breaks Down After Brutal Murder of Youth

हर्ष जैन हत्याकांड
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी और मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई का आश्वासन देकर परिजनों को समझाया। एक घंटे तक चले हंगामे के बाद परिजन अंतिम संस्कार को तैयार हुए। मोहल्ले के लोगों का कहना था कि हर्ष किसी से झगड़ा नहीं करता था। मामूली बात पर उसकी जान ले ली गई।

 


Agra Mother Breaks Down After Brutal Murder of Youth

हर्ष जैन हत्याकांड: परिजनों को समझाती पुलिस
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


तीन वर्ष पहले हुआ था प्रेम विवाह

पिता ने बताया कि उनके दो बेटी और एक बेटा हर्ष था। बेटियों की शादी हो चुकी है। तीन वर्ष पहले हर्ष ने प्रेम विवाह किया था। पूरा परिवार उसकी शादी के बाद खुश था। पोते के जन्म के बाद परिवार हंसी खुशी चल रहा था। हर्ष काम पर से लौटने के बाद चाय की दुकान पर भी बैठता था। उसे अलग-अलग स्टाइल के कपड़े पहनना पसंद था। उसके स्टाइलिश कपड़ों की सभी तारीफ करते थे। बेटे का पूरे क्षेत्र में किसी से कोई विवाद नहीं था।

 


Agra Mother Breaks Down After Brutal Murder of Youth

हर्ष जैन हत्याकांड: परिजनों को समझाती पुलिस
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


सट्टे की गद्दी चलाने का आरोप

दिनेश ने आरोप लगाया है कि देवा के पिता क्षेत्र में सट्टे की गद्दी चलाते हैं। इस कारण परिवार की क्षेत्रीय पुलिसकर्मियों के साथ भी बैठक है। गलत धंधे से मोटी कमाई के कारण देवा और उसका भाई क्षेत्र में दबंगई करते थे। उनके साथ हर वक्त गुर्गों की टीम लगी रहती है। उधर, पुलिस ने आरोपी पर कोई प्राथमिकी पहले से दर्ज होने की बात से इन्कार किया है।

 


Agra Mother Breaks Down After Brutal Murder of Youth

हर्ष जैन हत्याकांड: पुलिस गिरफ्त में आरोपी
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


आरोपी बोला, पटक-पटक कर मार डाला

थाना पुलिस की पूछताछ में पता चला कि देवा के बड़े भाई विशाल को हर्ष ने पीट दिया था। भाई ने घर आकर इस बारे में बताया। इससे वो गुस्से में आ गया। वह उसे तलाशने लगा। वह टोरंट के ट्रांसफार्मर के पास पैदल जाता मिल गया। उसने पहले हर्ष के चेहरे पर मुक्के मारे। बेहोश हाेने लगा तो उसने जमीन पर गिरा कर सड़क पर कई बार पटक दिया। हर्ष के शरीर में हरकत होना बंद हुई तो वहां से बाइक पर बैठ कर चला गया।

 




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें