यूपी के अयोध्या में मंगलवार को सुबह 06:30 बजे नगर निगम के सफाई वाहन और ट्रक में टक्कर हो गई। हादसे में सफाई वाहन में सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि, ट्रक चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। हादसा कैंट कोतवाली क्षेत्र के सहादगंज ओवरब्रिज पर हुआ।

बताया गया कि बस्ती की ओर से जा रहे ट्रक ने सफाई वाहन में टक्कर मार दी। हादसे में सफाई वाहन में सवार हाथरस जिले के सिकंदरा रावत, निजरा गोकुलपुर निवासी अजय कुमार (40) और बृजेश सिंह (40) गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि, ट्रक सवार कासगंज जिले के धोलका थाना क्षेत्र के छिछोरे निवासी चालक पुष्पेंद्र (30) व क्लीनर रंजीत (17) घायल हो गए। 

कैंट पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा। वहां चिकित्सकों ने अजय कुमार को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल बृजेश को लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया है। इस दौरान हाईवे पर वाहनों का लंबा जाम लग गया। सीओ नगर श्रीयश त्रिपाठी ने क्रेन बुलवाकर वाहनों को हटवाया। इसके बाद यातायात सुचारू हो सका।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें