इटावा जिले में सिविल लाइन के तोड़ा गांव में पति आनंद राजपूत की हत्या के मामले में गिरफ्तार पत्नी और उसके प्रेमी का व्यवहार जेल पहुंचने के बाद भी चर्चा का विषय बना रहा। पुलिस के अनुसार न्यायिक हिरासत में जेल भेजे जाने पर दोनों आरोपी एक-दूसरे को देखकर मुस्कुराते नजर आए।
वहां मौजूद पुलिसकर्मी भी उनके इस व्यवहार से हैरान रह गए। बुधवार को पुलिस दोनों आरोपियों को रिमांड पर लेकर घटनास्थल पर पहुंची, जहां उनसे पूरी वारदात का क्रम दोहरवाया गया। साथ ही पुलिस उन लोगों से भी पूछताछ कर रही है, जो घटना से पहले या बाद में आरोपियों के संपर्क में थे।
