{“_id”:”6b09c7a65534148852072d30″,”slug”:”kanpur-fraud-of-30-lakh-in-the-name-of-a-fixed-deposit-2026-11-27″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”कानपुर: एफडी के नाम पर 30 लाख की धोखाधड़ी, बैंक अधिकारी और दो कर्मियों पर रिपोर्ट”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एफडी कराने के नाम पर एसबीआई की दि मॉल मुख्य शाखा के की कर्मचारी पर मेहंदी कारोबारी के 30 लाख रुपये धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। पीड़ित ने कोतवाली में दो कर्मचारियों और बैंक अधिकारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। किदवईनगर के ओ ब्लॉक निवासी सुमित तिवारी मेहंदी का कारोबार करते हैं।
उन्होंने दर्ज प्राथमिकी में बताया कि माता-पिता की मृत्यु के बाद बंगाली मोहाल स्थित मकान बेचकर मिले करीब 43.50 लाख रुपये एसबीआई की दि मॉल मुख्य शाखा के खाते में जमा किए थे। बैंक कर्मचारी ज्योति भास्कर ने उन्हें जमा रकम की एफडी कराने की सलाह दी। कर्मचारी ने अधिक ब्याज मिलने का भरोसा दिलाया तो उन्होंने 30 लाख रुपये का चेक 20 जनवरी 2026 को ज्योति को दे दिया। प्रपत्र तैयार कर उन्हें दे दिया। सुमित जब प्रपत्र लेकर भुगतान कराने बैंक पहुंचे तो कर्मचारियों ने उसे फर्जी बताते हुए भुगतान करने से इन्कार कर दिया। उन्होंने ज्योति से कई बार फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उसका मोबाइल बंद मिला। बैंक के अधिकारियों और कर्मचारियों से ज्योति के बारे में जानकारी मांगी तो उन्होंने बताने से इन्कार कर दिया।
कारोबारी सुमित का दावा है कि राधा नाम की महिला ने भी ज्योति के खिलाफ कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप है कि उन्होंने प्रकरण की जांच के लिए 16 सितंबर को बैंक शाखा प्रबंधक को भी लिखित शिकायत दी थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद 25 सितंबर को एसीपी कोतवाली को प्रार्थनापत्र दिया। एसीपी कोतवाली अमित पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर कर्मचारी ज्योति भास्कर, बैंक अधिकारी एवं बैंक कर्मचारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

