Kanpur: Lawyer falls ill at the courthouse; passes away in the evening

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला

दादानगर महापालिका कालोनी के रहने वाले अधिवक्ता विजय कुमार शर्मा (50) वर्ष 2003 से कचहरी में वकालत कर रहे हैं। सोमवार को वह रोज की तरह कचहरी पहुंचे और अदालती कामकाज निपटा रहे थे तभी दोपहर में न्यायालय भवन में लिफ्ट के पास अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। अधिवक्ताओं ने न्यायालय भवन के चिकित्सालय में मौजूद डॉक्टर को बुलाया। जांच-पड़ताल के बाद उन्हें उर्सला भेजा गया। वहां डॉक्टरों ने ठीक बताकर वापस भेज दिया। विजय अपने अधिवक्ता साथियों के साथ वापस कचहरी लौट आए लेकिन थोड़ी देर बाद फिर उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। साथी उन्हें तत्काल ऑटो से लेकर कॉर्डियोलॉजी पहुंचे लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।




Source link