Kanpur: Gamblers assault BJP divisional vice-president; party members lay siege to police station

भाजपाइयों ने थाना घेरा
– फोटो : अमर उजाला

बर्रा में पार्क में जुआ खेलने के विरोध पर जुआरियों ने भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष प्रेम सिंह अन्नू को पीट दिया। कार्रवाई न होने से नाराज सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार देर शाम बर्रा थाने का घेराव कर दिया। कार्यकर्ताओं ने हनुमान चालीसा का पाठ शुरू कर दिया। सूचना पर एसीपी नौबस्ता अभिषेक कुमार राहुल पहुंचे। कार्रवाई का भरोसा दिया तब कार्यकर्ता शांत हुए।




बर्रा के एच ब्लॉक निवासी मंडल उपाध्यक्ष प्रेम सिंह अन्नू के मुताबिक उनके घर के पास स्थित पार्क में जुआ हो रहा था। इसकी शिकायत पुलिस से कर दी। आरोप है कि थाने में तैनात एक दीवान ने जुआरियों को शिकायतकर्ता का नाम बता दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *