Kanpur: Sikh community surrounds police station following a violent altercation during a 'Nagar Kirtan'

सिख समुदाय ने थाना घेरा
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुरुनानक देव के प्रकाश पर्व पर रविवार शाम निकाली गई शोभायात्रा और नगर कीर्तन के दौरान स्वरूप नगर में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान एक पक्ष ने लवी के सीने पर कृपाल से हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना में ईशमिंदर सिंह और राजवंश भी घायल हुए हैं। तीनों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।


घटना की जानकारी पर सिख समुदाय के लोग आक्रोशित हो गए। उन्होंने स्वरूप नगर थाने पहुंचकर घेराव किया और कार्रवाई की मांग की। घायल राजवंश के पिता ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।



Source link