Mini kits were distributed free of charge.

मिनी किट का होता वितरण स्रोत विभाग

तालबेहट। विकास खंड के राजकीय कृषि उपसंभागीय भंडार गोदाम प्रभारी मूलचंद वर्मा ने रविवार को किसानों को फ्री मिनी किटों का वितरण किया। उन्होंने बताया कि दस जुलाई तक अपने नंबर रजिस्टर्ड कराने वाले किसानों का बाद में लाॅटरी से चयन हुआ था। किसानों को चना, मटर और मसूर के बीजों की निशुल्क किटों का वितरण किया गया। अभी तक लगभग 1200 किसानों को उक्त मिनी किट वितरित किए जा चुके हैं। इस कार्य में अमित कुमार बीटीएम, अनुराधा टीएसी, विजय सिंह का सक्रिय योगदान रहा। इस मौके पर प्रकाश राजपूत, भगवत सिंह, महादेव आदि किसान मौजूद रहे। संवाद




Source link