ग्वालटोली बाजार में सब्जी के दाम पूछने को लेकर हुए विवाद में पिता-पुत्र समेत तीन को लाठी डंडों से पीटा गया। घायलों का हैलट में इलाज चल रहा है। पुलिस ने 17 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। ग्वालटोली ब्रह्मदेव मंदिर के पास रहने वाले निशांत कुमार गुप्ता की ओर से दर्ज प्राथमिकी में बताया कि पांच सितंबर रात करीब आठ बजे वह सब्जी खरीदने गए थे। उन्होंने सब्जी विक्रेता बऊआ लाल से दाम पूछा और सब्जी उठाकर देखने लगे।
आरोप है कि बऊआ लाल ने गालीगलौज कर दी। पिता रंजय गुप्ता और चाचा आनंद को बुला लिया। आरोप है कि उनके पहुंचते ही सब्जी विक्रेता का बेटा मोनू और 10-15 अन्य सब्जी विक्रेता ने लाठी डंडों से उन पर हमला कर दिया। ग्वालटोली थाना प्रभारी रवि कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
