सचेंडी थाना क्षेत्र के नयापुरवा कैंधा गांव में सोमवार भोर बारिश के बीच कच्ची दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। दीवार के मलबे में छप्पर के नीचे सो रहे माता-पिता और उनके छह बच्चे दब गए। हादसे में सभी आठ लोग घायल हो गए। इनमें चार बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है। ग्रामीणों ने आनन-फानन मलबा हटाकर सभी को बाहर निकाला और कल्याणपुर सीएचसी पहुंचाया। गंभीर चार घायलों को डॉक्टरों ने हैलेट रेफर कर दिया।


नयापुरवा गांव निवासी मुन्ना सिंह (50) मजदूरी करते हैं। उन्होंने बताया कि कच्चे मकान में पत्नी रमाकांती (48) और छह बच्चों दीपक (20), शुभम (9), रौनक (6), अंजली (11), रिंकी (13) व पिंकी (14) के साथ रहते हैं। रविवार रात परिवार के सभी सदस्य कोठरी से सटे छप्पर के नीचे सोए थे। सोमवार भोर करीब साढ़े तीन बजे लगातार बारिश के बीच कोठरी की कच्ची दीवार अचानक भरभराकर ढह गई। दीवार का मलबा छप्पर पर गिरा और उसके नीचे सो रहा पूरा परिवार दब गया।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *