{“_id”:”6aeb67127385c37cdd0f13c2″,”slug”:”kanpur-67-50-meter-long-arch-shaped-bridge-to-be-built-for-metro-2026-11-04″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”कानपुर: मेट्रो के लिए बनेगा 67.50 मीटर लंबा धनुषाकार पुल, सड़क से 13.7 मीटर होगी ऊंचाई”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

तैयार हो रहा धनुषाकार पुल
– फोटो : अमर उजाला
मेट्रो के कॉरिडोर-2 में बर्रा-7 और बर्रा-8 स्टेशनों के बीच 67.50 मीटर लंबा स्टील का धनुषाकार पुल (ओपन वेब ट्रस गर्डर) बनाया जाएगा। यह पुल हाईवे और उसकी सर्विस लेन के ऊपर से गुजरेगा। इसकी ऊंचाई सड़क से 13.7 मीटर होगी। इसकी खासियत यह है कि हाईवे पार करने के लिए बीच में कोई अतिरिक्त पिलर नहीं बनाना पड़ेगा। इस पुल में स्टील के विभिन्न हिस्सों को धनुषाकार जाली के रूप में जोड़ा जाएगा।
इससे संरचना को मजबूती मिलेगी और लंबे स्पैन में भार प्रभावी ढंग से वहन किया जा सकेगा। निर्माण के लिए मौके पर अस्थायी स्टील सपोर्ट स्ट्रक्चर तैयार किया गया है। इसके सहारे गर्डर के हिस्सों को निर्धारित क्रम में तैयार किया जा रहा है। इसके बाद पुश-पुल विधि से गर्डर को निर्धारित स्थान पर पहुंचाकर मेट्रो पुल के दूसरे हिस्से से जोड़ा जाएगा। यूपीएमआरसी के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने कहा कि सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन करते हुए यातायात पर न्यूनतम असर पड़ने दिया जाएगा।

