
खराब खड़ी बस
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
खबर वहीं जो सत्य हो©
{“_id”:”6aaacf159c7357b673085513″,”slug”:”kanpur-drivers-and-conductors-create-a-ruckus-over-faulty-roadways-buses-2026-09-16″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”कानपुर: रोडवेज बसों की खराबी पर भड़के चालक-परिचालकों ने किया हंगामा, बढ़ी यात्रियों की मुश्किलें”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

खराब खड़ी बस
– फोटो : अमर उजाला
विकासनगर डिपो की बसों की खराब हालत से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। एक बस डेढ़ माह से वर्कशॉप में खड़ी है, जबकि मंगलवार को खराब हालत में दिल्ली भेजी गई दूसरी बस अलीगढ़ पहुंचते ही बंद हो गई। वाराणसी रूट की तीन एसी और चार नॉन एसी बसें भी खराबी के चलते संचालन से बाहर हैं। इससे नाराज चालक-परिचालकों ने बुधवार को विकासनगर डिपो में गेट बंद कर हंगामा किया।
चालकों के अनुसार वर्ष 2021 मॉडल की बस यूपी78एचपी 7489 तीन अगस्त को ओवररेस और अधिक डीजल खपत की समस्या के कारण भौंती सर्विस सेंटर भेजी गई थी। नौ अगस्त को लौटने के बाद भी समस्या बनी रही तो इसे फिर वापस भेजा गया। 15 सितंबर को सर्विस सेंटर से वापस आने के बाद भी खराबी दूर नहीं हुई, तो 16 सितंबर को इसे भौंती के दूसरे सर्विस सेंटर भेज दिया गया। वहीं मंगलवार को दिल्ली गई बस यूपी78जेटी 8323 अलीगढ़ में खराब हो गई इस पर उसे वहीं खड़ा करना पड़ा।