13 people who boarded the Vande Bharat train to see off their relatives were fined ₹36,000

वंदे भारत ट्रेन।
– फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

वंदे भारत एक्सप्रेस में अपने परिजन को छोड़ने या सामान रखने के लिए ट्रेन में चढ़ना 13 लोगों को महंगा पड़ गया। 15 नवंबर को बनारस से नई दिल्ली जा रही ट्रेन संख्या 22415 में चढ़े 12 वयस्क और एक बच्चा ऑटोमेटिक दरवाजे बंद होने के कारण अंदर ही रह गए। ट्रेन में बिना वैध टिकट मिले इन सभी को अनधिकृत यात्री मानते हुए रेलवे ने उनसे 36,140 रुपये किराया और जुर्माना वसूला।




रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी टूंडला नियंत्रण कक्ष से मिलने के बाद आरपीएफ, जीआरपी और स्टेशन अधीक्षक की मौजूदगी में मुख्य टिकट निरीक्षक ने जांच की। जांच में 13 यात्री बिना टिकट के मिले। इन पर रेलवे नियमों के तहत कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूला गया। ये सभी लोग अपने परिजन को छोड़ने आए थे।



Source link