Agra News:रक्षा संपदा के 100 वर्ष पूरे, छावनी में शताब्दी समारोह शुरू – 100 Years Of Defence Estates: Centenary Celebrations Begin In The Cantonment100 Years Of Defence Estates: Centenary Celebrations Begin In The Cantonment

आगरा। रक्षा मंत्रालय के अधीन रक्षा संपदा संगठन की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में सोमवार को छावनी परिषद कार्यालय में शताब्दी समारोह का शुभारंभ हुआ। 16 दिसंबर तक चलने वाले एक माह के आयोजन में विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक और जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। शुभारंभ अवसर पर छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी दीपक मोहन ने कहा कि शताब्दी समारोह केवल ऐतिहासिक उपलब्धियों के स्मरण का नहीं, बल्कि जनसेवा, पारदर्शिता, स्वच्छता और सतत विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और अधिक सुदृढ़ करने का अवसर है।…




Source