नगर निगम के भाजपा पार्षद दो खेमों में खुद बंटे हुए हैं। शनिवार को भाजपा के पार्षद दल के नेता नवीन पंडित और बागी पार्षद विकास जायसवाल की बातचीत का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें नवीन कह रहे है कि सोच रहे हैं कि इस्तीफा दे दें, इससे हमारा पेट भरने वाला नहीं है। हालांकि अमर उजाला वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है। वायरल ऑडियो की नगर निगम से लेकर भाजपा के दोनों जिला कार्यालयों तक खासी चर्चा रही।

पार्षद नवीन पंडित ने हाल ही में भाजपा के बागी पार्षदों के खिलाफ प्रमिला सभागार में प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। वायरल ऑडियो उसी के बाद का बताया जा रहा है। ऑडियो में विकास जायसवाल पूछ रहे हैं कि क्या हो गया, आज प्रेसवार्ता किसलिए थी? नवीन कहते हैं कि भैया हम क्या बताएं? हम तो बिल्कुल ऐसा महसूस कर रहे हैं कि क्या बताएं यार हम…। विकास बोले- बड़ी मुश्किल में मामला लाइन पर आया था। नवीन कहते है कि कुछ नहीं, वो आजकल हमारी पार्टी के बड़े नेता आ गए हैं सौरभ देव, गोलू…। खुद तो कुछ करना नहीं है… हमारी ऐसी-तैसी करा रहे हैं। हम तो पूरे फंस गए विकास…। विकास ने कहा कि वह अहंकार में डूबे हैं। नवीन बोले- क्या बताएं, उनको तो अपनी… बात खत्म कराओ, खटकता है, घर के लोग हैं, परिवार है। आज हम चाहें तो सबको बैठाकर हाथ जोड़वा दें, मामला खत्म करा दें। विकास ने कहा- अरे आप हमसे कई बार बोले, हमने आपको कभी मना किया? आज तक महापौर ने किसी को फोन करके यह नहीं कहा कि चलो बैठो।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *