कानपुर में सेन पश्चिम पारा के न्योरी गांव में रमेश यादव के करीब आठ बीघे में फैले फार्म हाउस में सोमवार रात दो नकाबपोश बदमाशों ने सुरक्षा के तमाम इंतजामों को धता बताकर लूटपाट की। परिसर में 30 से अधिक सीसीटीवी कैमरे, 10 फीट ऊंची चहारदीवारी, कंटीले तारों की फेंसिंग और मुख्य गेट पर 24 घंटे दो गार्डों की तैनाती रहती है। इसके बावजूद बदमाश दीवार फांदकर अंदर घुसे और चालक के जाने के बाद रमेश को बंधक बना लिया।



रमेश ने वारदात में करीबियों की भूमिका होने का अंदेशा जताया है। फार्म हाउस में तीन मुख्य गेट हैं, जिनमें एक गेट किनारे की ओर खुलता है। परिसर के कोनों पर तीन-तीन सीसीटीवी कैमरों के सेट लगे हैं। रमेश अपनी सुरक्षा के लिए पिस्टल और सिंगल बैरल राइफल भी रखते हैं। पुलिस के मुताबिक, फार्म हाउस के पिछले हिस्से में दीवार से सटे कमरे लगे हैं और बगल में हॉल है। वहीं, तीन विंडो एसी और आउटडोर यूनिट लगी हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *