मोंठ। ग्राम इमलिया निवासी थान सिंह ने कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया, जिसके जरिये आरोप लगाया कि गांव के ही सुरेंद्र, भीमप्रकाश, परवेंद्र, सतेंद्र, रघुवीर शरण, कपिल, अभी, अनी और यदुवीर पुरानी रंजिश के चलते एकराय होकर उसके घर आए। सभी लाठी-डंडे लिए हुए थे। वे घर में घुसकर मारपीट करने लगे। पुलिस ने नामजद नौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है। संवाद




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *