कोहरे में ट्रेनें लेट होने से बेहाल यात्रियों की परेशानी लचर रेलवे सिस्टम बढ़ा रहा है। नेशनल ट्रेन इन्क्वायरी सिस्टम (एनटीईएस) पर ट्रेनों की सही लोकेशन नहीं मिल रही है। उधर, राजधानी लखनऊ के स्टेशनों के पूछताछ केंद्रों से भी यात्रियों को कोई मदद नहीं मिल पा रही है।
तेजस से दिल्ली से लखनऊ आ रहे अमित सिंह के भाई सानिध्य सिंह जंक्शन पर उनका इंतजार कर रहे थे। उन्होंने बताया कि ट्रेन कानपुर से पहले कहीं फंसी थी, लेकिन एनटीईएस पर लोकेशन लखनऊ जंक्शन दिख रही थी। ऐसे ही पंजाब मेल की लोकेशन चारबाग आउटर पर दिख रही थी। एनटीईएस पर सही जानकारी न मिलने की यात्रियों ने शिकायत भी दर्ज कराई, लेकिन कहीं से राहत नहीं मिली।