टनकपुर–नांदेड़ साप्ताहिक एक्सप्रेस का उद्घाटन विशेष फेरा सोमवार से शुरू हो गया। ट्रेन का आगरा कैंट स्टेशन पर भी ठहराव होगा, जिससे आगरा मंडल के यात्रियों को सुविधा मिलेगी। नियमित संचालन 12 जुलाई से नांदेड़ और 14 जुलाई से टनकपुर से शुरू होगा।

ये भी पढ़ें –  बारिश में बिलों से बाहर निकले सांप: कदम-कदम पर खतरा, सर्पदंश से युवती की मौत; ये इंजेक्शन बचाएगा जान

जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि विशेष ट्रेन संख्या 05012 सोमवार सुबह 10:45 बजे टनकपुर से रवाना होकर शाम 5:40 बजे मथुरा जंक्शन, शाम 7:05 बजे आगरा कैंट पहुंचेगी और शाम 7:10 बजे रवाना होगी। इसके बाद रात 8:10 बजे धौलपुर, रात 9:55 बजे ग्वालियर, रात 11:50 बजे वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी होते हुए अगले दिन शाम 6:00 बजे नांदेड़ पहुंचेगी। नियमित संचालन में ट्रेन संख्या 17631 प्रत्येक रविवार रात 9:50 बजे आगरा कैंट पहुंचेगी और रात 9:55 बजे टनकपुर के लिए रवाना होगी।

ये भी पढ़ें –  UP: आगरा से  टूंडला-फतेहाबाद और फतेहपुर सीकरी के लिए भी ऐसी बसें, 100 ई-बसों की सौगात; जल्द दौड़ेंगी

गाड़ी संख्या 17632 प्रत्येक मंगलवार शाम 5:50 बजे आगरा कैंट आएगी और शाम 5:55 बजे नांदेड़ के लिए चलेगी। ट्रेन नांदेड़, पूर्णा, अकोला, खंडवा, इटारसी, रानी कमलापति, बीना, ललितपुर, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, ग्वालियर, धौलपुर, आगरा कैंट, मथुरा, कासगंज, बदायूं, बरेली, इज्जतनगर, पीलीभीत, खटीमा होते हुए टनकपुर तक जाएगी।

ये भी पढ़ें –   UP: वॉशिंग मशीन की वजह से टूट रही शादी, कपड़े धोते-धोते तंग आ गई पत्नी; इस फैसले से छूटे पति के पसीने

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *