आगरा में बिजली संकट से निपटने और उपभोक्ताओं को 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए वर्ष 2026-27 के बिजनेस प्लान में विद्युत तंत्र के सुदृढ़ीकरण पर 58.19 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। विभाग की ओर से तैयार की गई महायोजना के अंतर्गत आगरा, सिकंदरा, लखनपुर, किरावली, खेरागढ, फतेहाबाद, बाढ और एत्मादपुर जैसे महत्वपूर्ण इलाकों में कुल 1,062 विकास कार्यों को अमलीजामा पहनाया जाएगा।


ये भी पढ़ें –  एटा में भयानक हादसा: रोडवेज बस से टकराकर तीन हिस्सों में टूटा ट्रैक्टर, चालक घायल; बाल-बाल बचे यात्री

प्लान के तहत क्षेत्र में बिजली की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए सिकंदरा और लखनपुर में 17.22 करोड़ रुपये की लागत से दो नए 33/11 केवी सबस्टेशनों का निर्माण होगा। इससे ओवरलोडिंग की समस्या पूरी तरह खत्म हो जाएगी। इसके अलावा मौजूदा 3 सब स्टेशनों की क्षमता वृद्धि पर 3.54 करोड़ रुपये और 3 नई 33 केवी लाइनों को बिछाने पर 4.21 करोड़ रुपये का खर्च होगा। ट्रांसमिशन सिस्टम को मजबूत करने के लिए 33 केवी और 11 केवी की पुरानी जर्जर लाइनों के सुदृढ़ीकरण के लिए कुल 199 कार्य चिह्नित किए गए हैं, जिन पर 5.90 करोड़ रुपये खर्च होंगे। 

ये भी पढ़ें –  UP: इंसानी खोपड़ी, लाल रंग की पजामी और…मथुरा जंक्शन का बंद केबिन खोला गया, तो दृश्य देख कांप गई पुलिस

229 नए, 560 ट्रांसफार्मरों की बढ़ेगी क्षमता

लो-वोल्टेज की समस्या को दूर करने के लिए पूरे क्षेत्र में 7.79 करोड़ रुपये से 229 अतिरिक्त नए ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। वहीं, पहले से चल रहे 560 ट्रांसफार्मरों की 15.77 करोड़ रुपये खर्च कर क्षमता बढ़ाई जाएगी। इसके अतिरिक्त एलटी सुदृढ़ीकरण, सबस्टेशन सुरक्षा, 11 केवी वीसीबी लगाने जैसे कार्य कराए जाएंगे, जिससे पूरा आगरा क्षेत्र ट्रिपिंग-मुक्त और आधुनिक विद्युत ग्रिड से लैस हो जाएगा।

ये भी पढ़ें –   शर्मनाक: बाथरूम में नहा रही थी महिला, दीवार के पीछे छिपकर बैठा था पड़ोसी; घिनौनी हरकत ने उड़ाए होश

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें