अलीगढ़ के राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय (आरएमपीएसयू) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एलएलएम, बीकॉम और एमएससी एग्रोनॉमी पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा हुई। एलएलएम प्रवेश परीक्षा में दो विद्यार्थी नकल करते पकड़े गए, जिनके विरुद्ध विश्वविद्यालय के नियमानुसार कार्रवाई की गई।
17 जुलाई को तीनों पाठ्यक्रमों के लिए कुल 939 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 767 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 172 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। एलएलएम में 508 में से 425, बीकॉम में 312 में से 244 और एमएससी एग्रोनॉमी में 119 में से 98 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।
एलएलएम प्रवेश परीक्षा के दौरान दो विद्यार्थियों के पास नकल सामग्री मिली। वह नकल कर रहे थे। कुलपति प्रो. नरेंद्र बहादुर सिंह व परीक्षा नियंत्रक धीरेंद्र कुमार ने विभिन्न परीक्षा कक्षों का निरीक्षण किया। इस दौरान उप कुलसचिव पवन कुमार एवं प्रो. बी.पी. सिंह मौजूद रहे।