
ऑटो चालक से वसूली करते युवक
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
खबर वहीं जो सत्य हो©
{“_id”:”6ad1b9a17634a9ac50001d1b”,”slug”:”illegal-collection-alleged-at-agra-s-bhagwan-talkies-crossing-traffic-chaos-continues-2026-10-16″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”गजब: थाने के सामने वसूली का खेल, 30 रुपये में ऑटो और 1200 में बस; ऐसे मिल रही ट्रैफिक नियम तोड़ने की इजाजत”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

ऑटो चालक से वसूली करते युवक
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आगरा का व्यस्त भगवान टॉकीज चौराहा पुलिस की मनमानी से बस और ऑटो का स्टैंड बन गया है। हाथ में डंडा और कागज थामे युवक दिन भर वसूली में लगे रहते हैं। हरियाणा नंबर की बसें सवारियों पर कब्जा करती हैं। यह सब थाने के सामने हो रहा है। यही नहीं थाने के फुटपाथ पर खड़ी बाइकों की वजह से पैदल चलने वालों के लिए रास्ता नहीं बचता। लोगों को हर दिन जाम से जूझना पड़ रहा है।
भगवान टॉकीज पर फ्लाईओवर के नीचे ही बस, ऑटो और ई-रिक्शा के साथ ही डग्गेमार वाहन सवारियां भरते हैं। ऑटो और ई-रिक्शा रामबाग की तरफ से आएं या फिर सिकंदरा की तरफ से सर्विस रोड पर चौराहा पार करने के लिए कीमत चुकानी पड़ती है। हर दिन का 30 रुपये अदा करने के बाद ही आगे बढ़ने की अनुमति मिलती है।
यह सब किसी पार्किंग स्थल पर नहीं होता है। बीच सड़क पर खड़े युवक दिन भर चालकों से वसूली में लगे रहते हैं। कोई ऑटो पर तारीख लिखता है तो कोई कागज पर नंबर दर्ज करता है। इसके बाद सड़क पर कब्जे की छूट भी मिल जाती है। इस पर रोक लगाने वाली पुलिस या तो किनारे बैठी रहती है या फिर थाने के पुलिसकर्मी मूकदर्शक बने रहते हैं।