आगरा के शाहगंज क्षेत्र में किराए पर ली गई दो कारों में एक को धोखाधड़ी कर बेच दिया गया और दूसरे को गिरवी रखकर ठगी की गई। महक गार्डन निवासी जया माधव ने आरोपी आशीष पोनिया के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई।


जया ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपनी बुजुर्ग मां के खर्चों के लिए जमा पूंजी से कारें खरीदी थीं। उन्होंने पहले एक पुरानी कार आशीष को किराए पर चलाने के लिए दी। आशीष ने तीन माह तक नियमित किराया दिया। इसके बाद भरोसे में आकर जया ने अपनी नई कार भी उसे किराए पर दे दी। आशीष ने नई कार का केवल एक माह किराया दिया और फिर दोनों कारें गायब कर दीं।

छानबीन में पता चला कि पुरानी कार बेच दी गई है और नई कार गिरवी रखी गई है। कारें वापस मांगने पर आरोपी धमकी दे रहा है और उसका मोबाइल भी बंद है। एसीपी लोहामंडी गौरव सिंह ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *