Road Construction Delayed: Only 4 Workers Reportedly Building a 4-Km Road, Residents to Resume Protest

बारह खंभा रेलवे फाटक
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के अर्जुन नगर, अजीत नगर और बारह खंभा के लोगों को सड़क निर्माण के नाम पर राहत नहीं मिल रही है। करीब चार किलोमीटर लंबे मार्ग पर निर्माण की धीमी रफ्तार से लोगों में आक्रोश है। सोमवार से दोबारा धरने की चेतावनी दी गई है।


स्थानीय लोगों का दावा है कि शनिवार को रात में मौके पर केवल चार मजदूर काम करते मिले। विधायक जीएस धर्मेश के आश्वासन के बाद भी काम में तेजी नहीं आने पर लोगों ने विरोध जताया है। शनिवार देर रात स्थगित किया गया धरना सोमवार से बारह खंभा फाटक पर फिर शुरू करने का एलान किया गया है। इस मार्ग से रोजाना करीब चार लाख लोग आवागमन करते हैं।

निर्माण कार्य में लापरवाही की सूचना पर क्षेत्रीय सामाजिक संगठन लिटिल स्टेप सेवा फाउंडेशन के स्वयंसेवकों ने अर्जुन नगर चौराहे पर प्रदर्शन कर विरोध जताया। प्रदर्शन और विरोध में दिग्विजय सिंह, भरत सिंह, अश्वनी बिट्टू, ललित शर्मा, देवेन्द्र देवी, राजेश चौधरी, महेंद्र सिंह फौजदार, अमित शर्मा, कपिल, मोहित गुप्ता, अनिल शुक्ला और नवीन चोपड़ा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें